फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में बड़ी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 231 करोड़ रुपये का माल जब्त

Tue, 04 Oct 2016 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Drugs - फोटो : Times of India
विज्ञापन
हैदराबाद में पेशे से वैज्ञानिक और उसकी पत्नी को एक बड़ी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी जोड़े से 231 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया है। 
विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से इसकी कीमत करीब 231 करोड़ रुपये बताई जा रही है और यह अबतक की पकड़ी गई बड़ी ड्रग्स तस्करियों में से एक है। ब्यूरो के मुताबिक इस गोरखधंधे की जड़े काफी फैली हुई हैं और यह दक्षिणी एशिया और अफ्रीकी देशों के युवाओं को अपना टारगेट बनाते हैं। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार इस ड्रग्स माफिया का एक बड़ा जाल हैदराबाद और बेंगलुरु में भी फैला हुआ है।

आरोपी वैज्ञानिक की पहचान वेनकात रामा राव के रूप में हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करता था, लेकिन काली कमाई के लालच में उसने ड्रग्स तस्करी का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर पत्नी ने छुपा रखी थी भारी मात्रा में ड्रग्स

drugs
वेनकात शख्स रवि शंकर राव के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करी का धंधा कर रहा था और उसके पास से 221 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई। एनसीबी का शिकंजा कस जाने के बाद पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर के घर पर भी ड्रग्स मौजूद है। 

बंगलुरु में जांच टीम उसके घर पहुंची तो पत्नी प्रीति के पास से 30 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई। बताया जा रहा है कि घर में मिली ड्रग्स बतौर सैंपल इस्तेमाल होती थी, जिसकी कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये थी। प्रीति को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

ड्रग्स बरामद करने का यह सिलसिला यही समाप्त नहीं हुआ और एनसीबी ने 10 किलोग्राम ड्रग्स लैब से बरामद की। एनआईबी ने सख्ती बढ़ा दी है क्योंकि उसे शक है कि इतनी बड़ी ड्रग्स तस्करी के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें