हैदराबाद के मोतीनगर शहर में एक मां का क्रूर चेहरा सामने आया है। खबरों के अनुसार छह साल के बच्चे को उसकी मां रोज पीटती थी। चौंका देने वाली बात है कि यह मां अपने बच्चे को बात-बात पर पीटने के मौके ढूंढती थी। खबरों के अनुसार वह बच्चे से घर का काम करवाती थी। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वह उसके साथ इतना क्रूरता भरा व्यवहार क्यों करती थी।
डेक्कन क्रोनिकल के अनुसार मासूम की इस हालत से परेशान पिता ने एक एनजीओ का दरवाजा खटखटाया और बच्चे को बेरहम मां से बचाया। पिता जे. किरन ने बलाला हक्कुला संगम एनजीओ से शिकायत की और कहा कि वह रोज मासूम बच्चे पर अत्याचार करती है। उसने बताया कि 10 सितंबर को भी उसके बेटे को गर्म चमचे से घायल किया गया। इतना ही नहीं बेरहम मां ने तस्वीरें लेकर उन्हें दोस्तों के साथ शेयर भी किया।
हाल ही में मां ने बच्चे को जूते से मारा था जिसकी वजह से उसे काफी चौंटे भी आई थी। एनजीओ के चीफ अच्तुया राव का कहना है कि बच्चे को मां के चुंगल से छुड़ा लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।