आतंकी दाऊद इब्राहिम के काले कारोबार पर शिकंजा कसने और नजर रखने के लिए मोदी सरकार ने नया प्लान बनाया है। केंद्र ने एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है, जिसमें दाऊद के दुनियाभर में फैले काले कारोबार पर नजर रखने के लिए 50 लोगों की टीम बनाई है।
सूत्रों के अनुसार रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ), प्रर्वतन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), इनकम टैक्स(आईटी) के अफसरों की एक मिली-जुली टीम काम कर रही है। खबर सामने आ रही है कि दाऊद डर गया है और वह कराची से बाहर भी नहीं जा रहा है और यहीं से कारोबार को संभालने की कोशिश कर रहा है।