बंगलुरू की एक मशहूर मॉडल को ड्रग रैकेट में पकड़ा गया है। राज्य के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 26 वर्षीय मॉडल दर्शितमिता गौडा के खिलाफ ड्रग निरोधी कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार, मॉडल गौडा कॉलेज के छात्रों को ड्रग सप्लाई करने वाले ग्रुप में शामिल थी। आरोपी मॉडल छात्रों के अलावा कॉलेजों में पढ़ाने वाले स्टाफ को भी ड्रग सप्लाई करती थी।
एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि इस ड्रग रैकेट में मॉडल के अलावा मंगलुरू, बंगलुरू और गोवा के छात्र व शिक्षक भी शामिल थे।
एनसीबी की टीम ने 2015 में जब उसके ब्वॉयफ्रेंड के फ्लैट में छापा मारा था तभी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया था। पॉश इलाके के इस अपार्टमेंट से 110 किलो कोकीन, 19 ग्राम हशीश और दूसरे मंहगे नशीले पदार्थों के कुछ पैकेट मिले थे।
यहां जब छापा मारा गया तो मॉडल गौडा नहीं मिली बल्कि उसका ब्वॉयफ्रेंड की पुलिस के हाथ आया था।
गौरतलब है कि मॉडल शहर के हर बड़े फैशन इवेंट में मॉडलिंग करते दिख जाती थीं।
Published by Alakh