फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड चलाती थी बाइक और पीछे बैठा बॉयफ्रेंड लूट लेता था मोबाइल, गिरफ्तार 

Fri, 21 Jul 2017 05:18 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में पुलिस ने एक ऐसे जोड़े को पकड़ा है। जिसमें गर्लफ्रेंड बाइक चलाती थी और पीछे बैठा उसका बॉयफ्रेंंड लोगों से मोबाइल लूट लेता था।  मामला इंदौर के हीरानगर का है। मामले में एक प्रेमी जोड़ा मिलकर इलाके में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड बाइक चलाती है और बॉयफ्रेंड उसके पीछे बैठकर रास्ते चलते लोगों से मोबाइल लूटता है।
विज्ञापन



आरोपी गर्लफ्रेंड बीकॉम की स्टूडेंट है और कॉल सेंटर में काम करती है। आरोपी बॉयफ्रेंड सिम मार्केटिंग का धंधा करता है। सूत्रों के मुताबिक दोनों बॉडेड कपड़े पहनने और पब पार्टी के शौकीन हैं। अपने इन्हीं शौक को पूरा करने के लिए दोनों आरोपी रास्ते चलते लोगों से मंहगे मोबाइल लूटते हैं। 

दरअसल, बुधवार  को जब ये दोनों आरोपी बाइक से एक महिला का मोबाइल लूटकर रफूचक्कर हो गए थे। हालांकि पीड़ित महिला ने आरोपी की बाइक का नंबर लिख लिया था।  इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने थाने जाकर पुलिस को की इसके बाद पुलिस ने बाइक के नंबर की सहायता से इन आरोपियों को खोज निकाला। पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड की पहचान मुस्कान कुशवाहा और बॉयफ्रेंड शेखर जयपाल के रूप में की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें