फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद की पांचवी पत्नी ने पति पर लगाया छह पत्निनियां रखने का आरोप

Mon, 20 Jun 2016 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पार्षद ललित कोल्हे - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पार्षद की पांचवीं पत्नी ने पर पार्षद पर छह पत्नी रखने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पार्षद ललित कोल्हे पर मारपीट करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। ललित की पत्नी भक्ती ने कहा है कि उसका पति ब्लैकमेल कर उससे पैसे मांगता है।
विज्ञापन


भक्ती ने पुलिस को बताया है कि ललित के छह पत्न‌ियां हैं। उसका एक बार गर्ल से भी संबंध हैं। पुलिस ने उपराष्ट्रपति की अनुशंसा के आधार पर आरोपी पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी पार्षद ने आरोपों को गलत बताया है।

मिड-डे के अनुसार, कुछ समय पहले ललित पर प्रताड़ना और धोखाधड़ी करने को लेकर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई ‌थी। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2003 में ललित के प्यार में पड़ी थी भक्ती, हुई पांचवीं शादी

- फोटो : demo pic
भक्ती ने पुलिस को बताया कि 2003 में पहली बार वह ललित से एक फंक्‍शन में मिली थी तभी उसे ललित से प्यार हो गया था। इसके बाद फिर दोनों ने 2004 में शादी कर ली ‌‌थी। भक्ती ने अनुसार, उसकी शादी के दिन ही ललित का फोन आया ‌था। उसने जब फोन उठाया तो एक महिला ने फोन उठाया और बताया कि वह ललित की पत्नी है इसके बाद उसे अहसास हुआ कि ललित ने उसके साथ धोखा किया है।

इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा और ललित आए दिन भक्ती की पिटाई करने लगा। दोनों किसी तरह से तीन साल तक एक सा‌थ रहे। इसके बाद फिर भक्ती मुंबई चली गईं जबकि ललित जलगांव में रहते थे।

भक्ती ने जब ललित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो ललित ने भी उससे तलाक लेने के याचिका कोर्ट में दे दी। बताते हैं कि ललित की पहली शादी 2001 में हुई थी। पहली पत्नी का नाम था हर्शल। उसने 2008 में आत्महत्या कर ली थी। ललित ने दूसरी शादी 2002 में मेघा से की और 2003 में निधि नाम की महिला से की।

ललित के पहली पत्नी से 15 साल का एक बेटा है जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटी। ललित ने 2004 में पूजा नाम की महिला से चौथी शादी की और इसी साल भक्ती से पांचवीं शादी।

अब ललित का सुकन्या भट्टाचार्य से अफेयर चल रहा है तो एक बार गर्ल का काम करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें