फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर कॉलेज छात्रा की खींची न्यूड तस्वीरें, ऐंठे सात लाख

Mon, 20 Jun 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कर्नाटक में दक्षिणी बंगलुरू के एक इलाके से पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को कॉलेज छात्रा से सात लाख रुपए ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे सात लाख रुपए ऐंठ लिए।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, महादेवपुरा थाने की पुलिस ने बताया है कि एक युवक ने 18 वर्षीय छात्रा से पहले फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उसकी निजी तस्वीरें ले लीं। इसके बाद फिर छात्रा से पैसों की डिमांड करने लगा।

इतना हीं नहीं आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसके निजी तस्वीरें सार्वजनिक कर उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद वह अमीर घर की बेटी से लाखों रुपए ऐंठ लिए। आरोपी की पहचान राहुल संप‌थ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरी दोस्‍ती कर खींची अश्लील तस्वीरें

पुलिस ने बताया कि राहुल एक फिल्म निर्माता का बेटा है और कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर अभिनेता बनने की कोशिश में था। वह फेसबुक के जरिए अमीर घर की लड़कियों को पटाने की फिराक में था।

इसी कोशिश में उसने पीड़िता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। पीड़िता ने उसकी दोस्ती स्वीकार कर ली तो आरोपी ने धीरे-धीरे उससे गहरी दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने छात्रा को बताया कि उसका पिता कन्नड फिल्मों का एक बड़ा प्रोड्यूसर है। वह भी जल्द हीरो बन जाएगा। वह छात्रा को अपनी कार में लांग ड्राइव पर ले जाने लगा और इसी बीच उसके निजी पलों की तस्वीरें ले लीं।

पीड़िता ने बताया कि उसे रोकने के बावजूद भी राहुल उसे हग करता था और किस करता था। इसके  बाद वह फिल्मों इन्वेस्‍ट करने के लिए रुपयों की मांग करने लगा। इसके बाद जब छात्रा ने पैसे देने से मना किया तो उसकी निजी तस्वीरे सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा।

इस धमकी से डरकर छात्रा ने धीरे-धीरे उसे सात लाख रुपए दिए। घर से ज्यादा पैसे निकलने पर घर वालों को छात्रा पर शक हुआ कि बिना किसी कारण के उनकी बेटी ज्यादा पैसे खर्च कर रही है। इसके बारे में छात्रा की मां ने बेटी से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बयान कर दी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में श‌िकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें