जयपुर में हुआ सड़क हादसा तेज रफ्तार से आ रही बीएमडब्ल्यू कार एक ऑटो से जा टकराई। इस एक्सिडेंट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह लग्जरी कार राजस्थान के सीकर से विधायक नंद किशोर की है।
तेज रफ्तार से आ रही इस बीएमडब्ल्यू ने ऑटो-रिक्शा को इतनी जोर से टक्कर मारी की ऑटो-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। घटना के वक्त इस ऑटो में ड्राइवर समीत तीन लोग सवार थे। अभी इस बात का पता नही चल पाया है कि हादसे के वक्त यह कार कौन चला रहा था।
रहगीरों का कहना है कि टक्कर बहुत ही भयानक थी। जयपुर हाईवे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार दुसरी ओर से सामान्य गति से आ रहे ऑटो से जा टकराई। पुलिस का कहना है कि उन्होने कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की अभी जारी है।