फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेपिस्ट का ऐसा डर, जेल से रिहा क्या हुआ नाबालिग ने खुद को जलाया

Thu, 13 Oct 2016 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
minor raped - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इटारसी में नाबालिग रेप पीड़िता अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे से इतनी घबरा हुई थी कि उसने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। खबरों के अनुसार पीड़िता को जब इस बात का पता लगा कि आरोपी शख्स जेल से रिहा हो गया है तो वह हद से ज्यादा घबरा गई।
विज्ञापन


उसके अंदर इतना खौफ बैठ गया कि उसने खुद को जलाकर मारने की कोशिश की। ऐसा करने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गई और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  Itarsi (MP-12.10.16): Minor rape victim attempts self immolation after hearing that the accused is released from jail. Admitted to hospital pic.twitter.com/SgKp0v5r1y — ANI (@ANI_news) October 13, 2016
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता काफी डरी हुई है साथ ही वह किसी से बात नहीं करना चाहती। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और पीड़िता का बयान भी लिया। पुलिस शक है कि नाबालिग ने सुसाइड करने  की कोशिश रेपिस्ट के रिहा होने के डर से की है या उसके ऊपर किसी तरह का दबाव बनाया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता बोली- वह मुझे जान से मार देगा

- फोटो : ANI
नाबालिग के पिता ने बताया कि 16 फरवरी 2016 को उसका रेप हुआ था और जब उसे पता चला कि आरोपी जेल से रिहा हो गया है, तो वह कहने लगी वह उसे मार देगा। पुलिस अधिकारी अनिल शर्मा का कहना है कि वह अभी खतरे से बाहर है। हालांकि खुद को जलाने की कोशिश में उसका 40 फीसद शरीर जल गया है।
  She was raped on 16 Feb 2016, one of the accused was recently released from jail so she thought that he will kill her: Father pic.twitter.com/BKlG4ilJ5D — ANI (@ANI_news) October 13, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें