फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2019 01:45 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम के भीतर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 साल की पीड़िता के आवास पर बीते 16 जून को हुई थी।

विज्ञापन


पीड़िता एक ग्रुप डी कर्मचारी की पुत्री है। सागर मल्लिक नामक उक्त अभियुक्त को एक स्थानीय अदालत ने 24 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां इसकी जानकारी दी।

कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अभियुक्त उस किशोरी का दूर का रिश्तेदार है और उसने 16 जून को घर में अकेली पा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


अभियुक्त पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन के घर रह रहा था। महानगर के मैदान थाने में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एफ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत न्यूनतम दस साल और अधिकतम उम्रकैद तक का प्रावधान है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच के  बाद उसे एक वेलफेयर होम में रखा गया है। उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा। पूर्वी कमान ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें