फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नगर के अति व्यस्त माने जाने वाले स्टेशन तिराहे पर बेतरतीब यातायात व्यवस्था के चलते बाइक सवार एक युवक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से बाजार किसी काम से आया था। मौत की खबर सुनकर परिजनों के साथ गांव के लोग भी स्तब्ध रह गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

बिंदुखत्ता तिवारी नगर निवासी जीवन चंद्र मेलकानी का 37 वर्षीय पुत्र कौशल मेलकानी बुधवार सुबह साढे़ 10 बजे अपनी बाइक से बाजार आया था। स्टेशन तिराहे पर पहुंचते ही रुद्रपुर और किच्छा जाने वाले विक्रम एवं टाटा मैजिक के अस्थायी स्टैंड के पास भीड़भाड़ के दौरान हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर (यूपी 78 बीटी-5279) ने कौशल को रौंद दिया। अचानक हुई दुर्घटना से स्टेशन तिराहे पर अफरा-तफरी मच गई और वहां पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने लहूलुहान कौशल को राहगीरों की मदद से हल्द्वानी एसटीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कौशल का डेढ़ वर्ष का एक बेटा तनुज है। कौशल सिविल ठेकेदार के रूप में काम करता था। घटना के बाद मृतक की पत्नी दीपा एवं पिता जीवन चंद्र मेलकानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की बहनें पोस्टमार्टम हाउस में फूट-फूटकर रोने लगीं, जिन्हें ग्रामीणों ने बमुश्किल शांत कराया। व्यवहार कुशल कौशल की असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है।
विज्ञापन





डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
लालकुआं स्टेशन चौराहे पर बेतरतीब यातायात व्यवस्था बनी हादसे की वजह
बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था कौशल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें