गुजरात के सूरत में एक कुंवारी मां ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है और उसमें उसकी मां भी शामिल है। मामला सूरत के पालनपुर जकात नाका का है, जहां 16 साल की कुंवारी मां ने पैदा होने के दो घंटे बाद ही नवजात बच्ची को फेंक दिया। जन्म देने के बाद लड़की और उसकी मां बदनामी के डर से परेशान थे इसलिए दोनों ने बच्ची को दूसरी मंजिल से नीचे पार्किंग में फेंक दिया।
बच्ची की लाश दिखने के बाद बिल्डिंग के एक निवासी ने पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई है। सीसीटीवी में मासूम की हत्या करते कुंवारी मां का फुटेज कैद है। पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।