संभल। कक्षा 7 की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। इस वारदात को 5 युवकों ने अंजाम दिया। सामने आते ही गांव में तनाव है।
मामला, संभल जिले में असमोली थाना क्षेत्र का है। कक्षा सात की छात्रा के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। आठ दिनों से मामले को पंचायत के माध्यम से घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। मामला दो समुदायों के बीच है। ऐसे में गांव में तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी हम लोगों को थाने नहीं जाने दे रहे हैं।