फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लटका मिला दलित किशोरी का शव, परिजनों ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप

Tue, 23 Jan 2018 12:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय दलित किशोरी का शव गांव के निकट शीशम के पेड़ से लटकता मिला। किशोरी सुबह करीब छह बजे घर से बाहर किसी जरूरी काम से निकली थी।

विज्ञापन


घरवालों ने गांव के ही मदरसा संचालक पर रेप के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। वह गांव के स्कूल में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह गांव के बाहर किसी आवश्यक कार्य से गई थी। आरोप है कि पीछे से गांव का ही मदरसा संचालक 25 वर्षीय रेहान पहुंच गया। उसने किशोरी को दबोच लिया और गन्ने के खेत में रेप किया। पास से गुजर रहे किशोरी के चाचा ने जब चीख पुकार सुनी तो वह खेत के अंदर घुसे। वहां पर नग्न अवस्था में मिली भतीजी को देखकर वह घबरा गए।
विज्ञापन


उन्होंने भतीजी को संभालते हुए उसे घर जाने को कहा और आरोपी युवक का पीछा किया, लेकिन युवक भाग निकला। किशोरी के चाचा ने बताया कि वह परिवार के लोगों को लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे। वह लोग ग्राम प्रधान को मामले से अवगत करा ही रहे थे कि घर से किशोरी के वापस न पहुंचने की जानकारी मिली। इस पर वह लोग तलाश में निकल पड़े।

करीब डेढ़ घंटे बाद गांव के पूरब में लगे शीशम के पेड़ पर किशोरी का शव उसी के दुपट्टे से लटकता मिला। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम एसओ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही मदरसा संचालक रेहान पुत्र शाबिर अली के खिलाफ दुराचार, हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन

पंचायत से मामला निपटाना चाहते थे

प्रतीकात्मक तस्वीर
समाज में हंसाई न हो इसलिए परिवार के लोग पंचायत के माध्यम से मामले को निपटाना चाहते थे। परिवार वाले जब आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो आरोप है कि आरोपी के परिवार वालों ने उन्हें धमकाया। इससे नाराज परिवार के लोग प्रधान के घर गए। वहां पर किशोरी के मरने की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया। आरोपी युवक के पिता के तीन पत्नियां हैं। पहली पत्नी का बेटा इस घटना क्रम में आरोपी है।

किशोरी के साथ दुराचार के मामले को परिवार वाले पहले आपस में ही मामले को निपटाना चाहते थे। पीड़िता के पिता जब शिकायत लेकर आरोपी के घर गए तो आरोपी के पिता और अन्य परिवार वाले नाराज हो गए। उन्होंने किशोरी के पिता को भला बुरा कहते हुए घर से भगा दिया। गरीब परिवार होने के कारण वह लोग ग्राम प्रधान के पास पहुंचे। वहां पर प्रधान ने किशोरी को बुलाने की बात कही। इसी बीच पता चला कि किशोरी घर पर लौटी ही नहीं है, जिसके बाद प्रधान समेत सभी लोग उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े।

अजय यादव, एसओ निघासन का इस मामले में कहना है कि, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें