फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध: भांजी की हत्या कर मामा ने लगाई फांसी

Thu, 21 Apr 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले म्योरपुर गड़िया गांव में बुधवार की भोर में एक युवक ने गड़ासे से वार कर अपनी किशोरी भांजी की हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी की मां की तहरीर पर युवक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


मामले में अभियुक्त की भी मौत होने के कारण पुलिस ने इसमें फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी। सीओ का कहना है कि पहली नजर में घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है।

अनपरा थानाक्षेत्र के लोझरा गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी दस दिन पूर्व अपने मामा अंजनी (20) के घर गड़िया आई थी। यहां अंजनी के भाई मनोज की बेटी की छुट्ठी था। किशोरी अपनी मां और मामा अंजनी के साथ बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में कुंज बिहारी के घर किसी कार्यक्रम में चली गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गड़ासे से भांजी को काटा

- फोटो : demo pic
मंगलवार को सभी गड़िया लौटे थे। यहां अंजनी और किशोरी में बुधवार को भोर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अंजनी ने भांजी से अपना मोबाइल मांगा तो उसने देने से इनकार कर दिया और मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। इस पर अंजनी ने गुस्से में आकर पास ही रखे गड़ासे से किशोरी की गर्दन और सिर पर वार कर दिए।

किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। अंजनी भाग गया और घर से करीब पांच सौ मीटर दूर जंगल में एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर म्योपुर पुलिस पहुंच गई। दोनों शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजे गए।

मामले पर सीओ लक्ष्मण राय का कहना है कि पहली नजर में घटना के पीछे अवैध संबंध माना जा रहा है। इस मामले में किशोरी की मां राधिका की तहरीर पर अंजनी के खिलाफ गैरइरादन हत्या का केस दर्ज किया गया था, लेकिन अभियुक्त की भी मौत होने के कारण कुछ ही देर बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। न्यायालय में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही फाइनल रिपोर्ट पेश की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें