2000 करोड़ रुपए की कंपनी के मालिक और उद्योगपति जयदेव श्राफ की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जय श्राफ की पत्नी पूनम भगत ने कहा कि पिछले 11 सालों से वह अपने पति की प्रताड़ना का शिकार है।
पूनम भगत ने कहा है कि उनसे पति ने उसकी तर्जनी अंगुली तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि उनके पति लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे एक बार ऐसा हुआ कि उनका गर्भपात तक हो गया था।
पूनम भगत के इन आरोपों के बीच खबर यह भी है कि उद्योगपति दम्पत्ति का रिश्ता टूटने के करीब पहुंच चुका है।