फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार मां के आगे लड़ने लगे भाई, गुस्से में भाई ने ले ली जान

Fri, 22 Sep 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर का ताला लगाकर छोटा भाई घूमने चला गया। इस बात पर बड़े भाई ने गुस्सा दिखाया तो छोटे भाई ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना बेंगलुरू के बनासवाड़ी इलाके की है। यहां 39 साल के रयान रोज़ोरियो ने अपना बड़े भाई ऑस्कर रोज़रियो ( 49 ) को उस समय मौत के घाट उतार दिया, जब ऑस्कर घर बंद करके घूमने चला गया और उसने अपनी छोटे भाई को नहीं बताया। 
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार दोनों भाईयों की मां की तबीयत कुछ नासाज थी। रयान अपनी मां को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गया हुआ था। रयान हॉस्पिटल से जब अपनी मां के साथ घर वापस आया, तो उसने देखा कि घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। रयान ने आॉस्कर को फोन भी किए मगर उसका फोन बंद था। रयान का गुस्सा और बढ़ गया। 

रयान अपनी मां को घर के बाहर छोड़कर ऑस्कर को ढूंढने गया, मगर थोड़ी देर बाद ऑस्कर अंडे खरीदकर जब अपने घर पहुंचा तो रयान उसको अपशब्द बोलने लगा। जिससे दोनों भाईयों का विवाद बढ़ गया और एक दुसरे से लड़ने लगा। इतने में रयान ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी मां के ही सामने ऑस्कर को मौत के घाट उतार दिया । 
विज्ञापन


ऑस्कर की चीख सुनकर पड़ोस के लोग इकट्टा हो गए और ऑस्कर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने रयान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रयान अक्सर अपने बड़े भाई के पर चिल्लाता था क्योंकि वह अपनी मां का ख्याल नहीं रखता था साथ ही रयान ऑस्कर की शराब पीने की लत से भी बहुत परेशान था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें