ये कहानी फिल्मी नहीं, रियल बदलापुर की है। यहां महिला ने सहकर्मी से अपनी भतीजी का रेप करवा दिया, साथ ही वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।
पुलिस ने बताया कि, 18 साल के सहकर्मी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 24 साल के एक व्यक्ति को ठाणे में बदलापुर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इस मामले में पीड़िता ने अपनी चाची पर आरोपी सुधीर बोराडे को बलात्कार के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, उसकी चाची, आरोपी सहयोगी और वह तीनों बदलापुर टाउनशिप की एक ही कंपनी में काम करते हैं। यह घटना रविवार को हुई, जब वह काम के लिए सुबह अपने घर से बाहर निकल गई और उसकी चाची ने बताया कि वे तीनों, पुणे जिले के लोनावाला मंदिर में मिलेंगे।