फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः घर लौट रहा था किसान, रास्ते में घेर कर मार डाला

Sun, 10 Sep 2017 02:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
ओमान में भारतीय की हत्या
विज्ञापन
लोहरैया(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के कनैला गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान की लाठी-डंडों व सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या व मारपीट का केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


 कनैला निवासी लक्ष्मी पुत्री रामचेत का आरोप है कि उसके पिता रात में गोभी के पौधे लेकर घर लौट रहे थे। अभी वह घर के पास पहुंचे थे कि वहां घात लगाए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वे जब तक शोर मचाते तब तक लाठी-डंडे व लोहे की सरिया से प्रहार कर उन्हें अधमरा कर दिया।

पिता को पिटता देखकर मां गुलईचा देवी बीच बचाव को पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिए। उसने 100 नंबर पर फोन करने के लिए कई लोगों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुना। किसी तरह सूचना देने पर एंबुलेंस पहुंची और वह पिता व मां को सीएचसी मलौली ले गई।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसके पिता रामचेत (45) की मौत हो गई। जबकि उसकी मां का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घायल गुलईचा देवी का कहना है कि गांव के सुदामा ने चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको वोट नहीं दिया था। जिससे वे खुन्नस खाए हुए थे। मौका पाते ही उन्होंने मारा पीटा। एसओ प्रदीप सिंह का कहना है कि इस मामले में सुदामा समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश और प्रधानी चुनाव को लेकर रामचेत से गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से यह घटना हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें