फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मोबाइल चुराने का आरोप युवक को पीटा फिर चलती ट्रेन से फेंक दिया, मौत

Sun, 10 Sep 2017 02:12 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
ट्रेन से फेंका - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
ललितपुर। ट्रेन में सफर कर रहे युवक को कुछ यात्रियों ने पहले तो मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाकर पीटा और फिर ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


चित्रकूट के मानपुर खोह निवासी महेंद्र पटेल पुत्र प्रेमचंद्र पटेल अपने छोटे भाई छोटू पटेल के साथ बंगलूरू से अपने घर जा रहा था। वह बंगलूरू से यशवंत नगर-गोरखपुर ट्रेन के जनरल कोच में सात सितंबर को सवार हुआ। नौ सितंबर की सुबह छह बजे ट्रेन में ही सफर कर रहे बिहार के लोगों ने महेंद्र पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और रुपये मांगने लगे।

महेंद्र ने आरोपियों को 850 रुपये दे दिए। साथ में सफर कर रहे मृतक के भाई छोटू ने बताया कि मामला शांत होने के बाद सुबह लगभग साढ़े आठ बजे महेंद्र पेशाब करने के लिए गया। इसी दौरान आरोपियों ने महेंद्र को धक्का दे दिया। यह देख छोटू ने तत्काल जंजीर खींचकर ट्रेन रोक दी और नीचे उतर गया। वह पैदल ही रेल पटरी पर महेंद्र की खोजबीन करने लगा।
विज्ञापन


पांच मिनट बाद ट्रेन आगे बढ़ गई। छोटू ने तत्काल इसकी सूचना ललितपुर रेलवे स्टेशन पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाखलौन और ललितपुर स्टेशन के बीच खंभा नंबर 10-34/10 के पास डाउन ट्रैक से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई ने बताया कि वह दोनों भाई बंगलूरू में रहकर टायल्स लगाने का काम करते हैं। पांच महीने पहले वह दोनों बंगलरू गए हुए थे, घर लौटते समय रास्ते में यह घटना हो गई। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें