फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रधान के पिता और भाई की गोली मारकर हत्या

Tue, 09 Aug 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना स्‍थल पर जुटी भीड़ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उत्‍तर प्रदेश में उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भड्सर नौसहरा की ग्राम प्रधान के पिता और भाई की मंगलवार को तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सूचना के अनुसार, डबल मर्डर करने के बाद हत्यारे ने खुद भी को गोली मार ली। इस हत्याकांड के पीछे परिवार में जमीनी विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पुलिस मौक पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

गुडिया सिंह गांव की प्रधान हैं। इनके पिता रमेश और भाई प्रवीण हैं जिन्हें प्रधान के चचेरे भाई गोलू ने गोली मार दी। इस हत्याकांड मे तीसरे के शामिल होने का भी शक जताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की हत्या करने के बाद गोलू ने खुद को मारी गोली

हत्याकांड के बाद रोते विलखते परिजन
बताया जा रहा है कि प्रधान गुड़िया सिंह के पिता रमेश का उनके भाई राघवेंद्र का पिछले पांच साल से विवाद था। पांच साल से था विवाद। गोली मारकर खुद आत्महत्या करने वाला प्रधान का भतीजा था।

आरोपी का नाम गोलू पुत्र राघवेंद्र है। प्रधान के पिता रमेश पुत्र यदुवीर और उनके बेटे प्रवीण पुत्र रमेश को सोते में ही गोली मार दी। फिर गोलू ने स्वयं को गोली मार ली। तीनो की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्यारोपी गोलू के पिता राघवेंद्र और चाचा रमेश का परिवार एक ही घर में रहता था। आरोपी मृतक गोलू ननिहाल हसनगंज में रहता था एक सप्ताह पूर्व ही गांव आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें