मड़ियांव गांव निवासी कोचिंग संचालक प्रवीण पाठक पर नौकरानी ने रेप का आरोप लगाते हुए जानकीपुरम थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एसओ गोपाल सिंह यादव का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
उनका दावा है कि घटना संदिग्ध है। पीड़िता के मुताबिक बीती दो अगस्त को वह कोचिंग के बाथरूम में सफाई कर रही थी तभी प्रवीण वहां आ गए और उसे दबोचकर रेप किया।
शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता घर पहुंची और पति को पूरी घटना बताई। दो दिन तक वह कोचिंग संचालक की दहशत में पुलिस के पास नहीं गए।