किसी काम से दो दिन बाहर रहने वाले तीसरे नंबर के भाई रिंकू ने शेरू को घर पर न देखकर सवाल उठाए तो पति-पत्नी ने कहीं बाहर घूमने जाने का बहाना बना दिया। सोने जा रहे रिंकू ने जब कमरे में जाकर रजाई उठाई तो शेरू की लाश देखकर सन्न रह गया।
पढ़ें:-
डेढ़ घंटे में 6 कत्ल के बाद पत्नी और बेटे को भी मारने वाला था रिटायर्ड कैप्टन क्योंकि...
रिंकू ने भाई और भाभी पर हत्या का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने गुड्डू और उसकी पत्नी से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल ली।
पिपराइच एसओ ने बताया कि पूछताछ में गुड्डू ने बताया कि उसने भाई को पहले नशीला पदार्थ खिलाया और बाद में गड़ासे से वार कर हत्या कर दी। हत्या अवैध संबंध के कारण की गई। गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।