फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार गर्ल पर आया दिल, तो इश्कबाजी में कर्मचारी ने उड़ाए 60 लाख

Fri, 10 Jun 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी राजेश कुमार - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने इश्कबाजी में कंपनी के 60.75 लाख रुपए उड़ाने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पिछले छह महीने से लगातार धोखाधड़ी कर कंपनी को चूना लगाने वाले शख्स के कब्जे से करीब सात लाख रुपए नकद मिले हैं।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपी की पहचान राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। राजेश एक कंपनी के लॉजिस्‍टिक डिपार्टमेंट में काम कर रहा था। उसे लड़कियों के साथ मौज मस्ती करने की आदत बन गई थी इसलिए धोखाधड़ी से कंपनी से पैसे निकालकर बार गर्ल्स में लुटा रहा था।

इसके लिए उसने अपनी कंपनी के मालिक से कहा कि उसकी जानकारी में एक कंपनी है जो बहुत की कम पैसे में लॉजिस्टिक सर्विस आउट सोर्स कराती है। यह कंपनी उसके दोस्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर दोस्त के खाते में डाले पैसे

- फोटो : demo pic
आरोपी राजेश सिंह कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात था। उसने धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी क्लाइंट आईडी और फर्जी ई-मेल आई तैयार की। इसके बाद धीरे-धीरे इंटरनेशनल लॉजिस्टिक सपोर्ट के नाम पर पैसे गायब करने लगा।

लेकिन एक दिन राजेश के मालिक ने फर्जी क्लाइंट से बात करने की कोशिश की तो फर्जीवाड़े का सारा राज खुल गया।

कंपनी ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने, आईटीएक्ट और कंपनी की जानकारी बाहर शेयर करने आरापों में मामला दर्ज कराया है। राजेश दिसंबर 2015 से कंपनी से पैसे निकाल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें