फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की दूसरे से तय हुई शादी तो ब्वॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी

Tue, 26 Jul 2016 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका के मिलने के कुछ घंटे बाद ही एक नौजवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को बताया कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई है तो यह सुनते ही प्रेमी सदमें में आ गया।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, 27 वर्षीय युवक की बचपन से ही उसक युवती से दोस्ती थी। शख्स ने जब सुना कि उसकी लंबे समय से गल्फ्रेंड किसी से शादी करने जा रही है तो उसे बहुत बुरा लगा और उसने जान देनें की ठान ली। मामला मुंबई का है।

पीड़ित की पहचान अमर सावंत के रूप में हुई है तो मुंबई के लालबाग इलाके में रहने वाला था। अमर ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

प्रेमिका को जीवन साथी बनाना चाहता था अमर

अमर के एक दोस्त ने पुलिस को बताया है कि वह घटना से पहले शाम को अमर से मिला था। अमर बिल्कुल ठीक था। अमर जब उसके घर से जा रहा था जब मुस्कुरा रहा था।

लेकिन अगले दिन सुबह की खबर मिली कि उसने जान दे दी है। कई सालों से एक लड़की से उसका संबंध था और वह उसके सा‌थ ही शादी करना चाहता था। लेकिन उस लड़की के घर वालों ने अरेंज मैरिज के तहत उसकी शादी कहीं और तय कर दी।

इस बात का पता चलने पर अमर चिंता में था लेकिन ऐसाय नहीं लग रहा था कि वह इतना खतरनाक कदम उठाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

अमर एक फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम कर रहा था। अपनी प्रेमिका से कुछ देर चैटिंग के बाद उसने करीब 10 बजे रात को फांसी लगा ली। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें