फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सअप पर 'आतंकवादी' बनाकर वायरल की तस्वीर

Tue, 27 Sep 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
mumbai - फोटो : mid-day
विज्ञापन
तीस साल के सईद शेरअली खान ने मुंबई के विरार पुलिस स्टेशन में अजीबो-गरीब शिकायत दर्ज की है। शिकायत में कहा गया कि उसे एक तस्वीर में बतौर आतंकवादी दिखाया जा रहा है। दरअसल, इस तस्वीर को एक संदेश के साथ मुंबई के विरार में व्हाट्सअप पर फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन


खान ने कहा,'तस्वीर के साथ लिखा है कि खान ये आदमी एक आतंकवादी है और यह देश के लिए एक खतरा है। साथ ही इसे देखते ही पकड़ लें और पुलिस के हवाले कर दें।'
विज्ञापन

दोस्त ने तस्वीर देख खान को दी खबर

क्राइम
मिडे-डे की खबर के अनुसार अली ने एक हफ्ते बाद शिकायत दर्ज की है, जब उसके एक दोस्त ने उसे वायरल हो रही तस्वीर की खबर दी। अली इस तरह की वायरल तस्वीर से काफी डर गया और उसने विरार पुलिस स्टेशन अधिकारी से मुलाकात की। अली ने बताया कि पुलिस स्टेशन के कई बार चक्कर लगाने के बाद उसकी शिकायत दर्ज की गई।

अली ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा है। वह काफी समय से बेरोजगार है , लेकिन वह छह महीने पहले एक टैम्पो चलाया करता था। पार्किंग के विवाद की वजह से कुछ लोगों ने उसका टैम्पो जला दिया। अली ने कहा है वह कहीं न कहीं इन्हीं लोगों का इस हरकत के पीछे हाथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें