फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ छेड़खानी पर भाई ने मनचले की जमकर की धुनाई

Mon, 17 Oct 2016 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से सटे ठाणे के शाहपुर में एक मचनले की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो शख्स युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं, जबकि एक वीडियो बना रहा है। सबक सिखाने की वजह यह है कि मनचला अक्सर नाबालिग लड़की को छेड़ा करता था और इसी बात के चिढ़े भाई ने कुछ इस तरह का कदम उठाया।
विज्ञापन


लेकिन, खबरों के अनुसार मार खाने वाले शख्स अक्षय दुधले लड़की का ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि, पीड़ित अक्षय के खिलाफ वासिंद थाने में छेड़खानी और बदसलूकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खाली जगह पर ले गया भाई और जमकर की धुनाई

लेकिन, गुस्साए भाई को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और वह अक्षय को एक कमरे में ले गया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि अक्षय पीड़िता से जबरन बात करने की कोशिश करता था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार नाबालिग लड़की के परिजनों ने अक्षय को कई बार समझाने की कोशिश की थी पर वह अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

पिटाई करते वक्त तीन लोग मौजूद थे जिसमें एक ने वीडियो बनाया है, जबिक दो उसकी धुनाई कर रहे हैं। बताते चलें कि तीनों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़ित अक्षय भी फरार हो रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें