फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: मदद करना पड़ा भारी, युवक पर 7 से 8 लोगों ने किया जानलेवा हमला 

Tue, 06 Feb 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल मुंबई के नायगांव में एक युवक पर करीब 7 से 8 लोगों के समूह ने जानलेवा हमला किया है। पुलिस के मुताबिक संकेत पोपट अवध को जान से मारने की कोशिश की गई। अवध पर हमला उस वक्त हुआ, जब वो एक लड़ाई में बीच-बचाव की कोशिश कर रहा था। 

विज्ञापन


दरअसल, ये झगड़ा अवध के भाई के दोस्त और कुछ लोगों के बीच हो रहा था। सोमवार रात करीब 12 बजे अवध अपने घर लौट रहा था और उसने दोस्त के भाई को कुछ लोगों के हाथों मार खाते हुए देखा। अवध ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन उसे  उसकी मदद करना भारी पड़ गया।

चौंका देने वाली बात है कि दोस्त का भाई हमलावरों के चंगुल से निकल भागा, लेकिन अवध वहां से निकल नहीं पाया। कुछ समय बाद आरोपी भी फरार हो गए और खून से लथपथ अवध को वहीं छोड़ गए। हालांकि, कुछ लोगों ने अवध को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें