फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में असफल युवक ने की नौकरानी की हत्या

Wed, 13 Apr 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़

सार

  • दोपहर से शाम को लाश को घर में छिपाए रहा शिक्षक पिता
  • शाम को डीआईजी को फोन कर मांगी मदद, तब खुला भेद
  • खबर पर वाल्मीकि समाज ने थाना घेरा, जाम लगाया हंगामा किया
  • आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस दे रही है कार्रवाई का भरोसा
विज्ञापन
नौकरानी की हत्या के बाद मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में बड़ी बहन थी और नौकरानी को काम पर आए कुछ ही देर हुई थी। पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में मौजूद लड़के की नीयत नौकरानी पर डोल गई। टीचर का बेटा नौकरानी का रेप करने पर अमादा हो गया। बड़ी बहन बचाव में आई तो उसने उस पर भी हमला बोल दिया। फिर जो हुआ वो रूह कंपा देना वाला है। टीचर के बेटे ने रेप में असफल होने पर नौकरानी की नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात यूपी के अलीगढ़ की है। हत्यारोपी को मानसिक रोगी बताया जा रहा है। महानगर के दोदपुर पान वाली कोठी के ओहद रेजीडेंसी अपार्टमेंट में रहने वाले शिक्षक के बेटे पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। सनसनीखेज वारदात मंगलवार दोपहर की है जब शिक्षक काम से बाहर गया था और घर में आरोपी अपनी बहन के साथ अकेला था। 

वारदात के वक्त विरोध में आई बहन पर भी आरोपी ने हमला बोला तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। 

घटना के बाद से चुप्पी साधे शिक्षक पिता ने शाम को डीआईजी से मदद मांगी, तब पुलिस को खबर लगी। उधर मृत महिला के परिजन और इलाके के वाल्मीकि समाज ने विरोध में थाने का घेराव किया और जाम लगाया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

खबर पर वाल्मीकि समाज ने थाना घेरा, जाम लगाया हंगामा किया

दोपहर से शाम को लाश को घर में छिपाए रहा शिक्षक पिता - फोटो : demo
ओहद रेजीडेंसी के फस्ट फेज के फ्लैट संख्या आठ में रहने वाले डॉ. मो. कामिल गणित विषय में प्राइवेट शिक्षक हैं। इन दिनों वह ऊपरकोट की एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हैं। पत्नी की मौत के बाद घर में वह बड़ी बेटी सहरिस (27) और बेटा आसिम (25) संग रहते हैं। उनके यहां दोदपुर की 32 वर्षीय एक वाल्मीकि महिला काम करने आती थी। 

डॉ. कामिल के अनुसार वह सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से लालडिग्गी बिजली दफ्तर बिजली का बिल जमा करने गए। इसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे नौकरानी काम करने आ गई। उनका बिल भी जमा हो गया। तभी 12 बजे के करीब बेटी का फोन कामिल के फोन पर आया कि भाई ने नौकरानी की हत्या कर दी है। इस खबर पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह दौड़ते हुए घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर पाया कि कमरे में बेड के सहारे नौकरानी की लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन पर गहरे घाव थे और पास ही खून से लथपथ हत्या में प्रयुक्त कैंची पड़ी थी। बेटी ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर रखा था। बेटा गायब था। इस पर कामिल ने बेटी को बाहर निकाला तो दहशत में बिलखते हुए उसने बताया कि आसिम ने महिला पर हमला किया तो उसने विरोध किया। इस पर आसिम ने बहन पर भी हमला किया और मारपीट की।
विज्ञापन

शाम को डीआईजी को फोन कर मांगी मदद, तब खुला भेद

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस दे रही है कार्रवाई का भरोसा - फोटो : demo
इससे बचने के लिए बहन कमरे में बंद हो गई। इसके बाद आसिम नौकरानी को मारकर गायब हो गया। इसके बाद 4 बजे तक कामिल घटना को छिपाए रहे और यह सोचते रहे कि आखिर क्या करें। जब कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने डीआईजी गोविंद अग्रवाल से फोन पर वार्ता कर मदद मांगी। इस पर डीआईजी ने तत्काल पहले सिविल लाइंस पुलिस भेजी। 

खबर पर एसपी सिटी अंशुल गुप्ता, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आदि पहुंच गए। फारेंसिक टीम भी बुला ली गई। इधर, कुछ ही देर में खबर पर परिवार और मोहल्ले के काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर थाने आ गए और जाम लगाते हुए लाश दिखाने के साथ-साथ आरोपी की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। वहीं मेयर शकुंतला भारती सहित तमाम हिंदूवादी नेता भी पहुंच गए।

एसपी सिटी के अनुसार घटना गंभीर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे परिजनों द्वारा मानसिक रोगी बताया जा रहा है। बाकी जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें