उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लखनऊ विश्वविद्यालय की एक छात्रा मोहब्बत में छली गई। जिस प्रेमी के लिए उसने धर्म परिवर्तन किया, अब उसने ही निकाह करने से इंकार कर दिया है।
आरोप है कि निकाह के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी और उसके परिजनों ने छात्रा के साथ मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने कटघर थाने में आरोपी प्र्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। छात्रा मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली है और लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी कर रही है।
करीब डेढ़ साल पहले लखनऊ में उसकी मुलाकात नागफनी थानाक्षेत्र के डेहरिया मोहल्ला निवासी मो.साहिब पुत्र मो. अकरम से हुई थी। तब अकरम लखनऊ में अपने रिश्तेदार के घर गया था।