फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने रात में प्रेमी को बुलाया घर, परिजनों ने जहर पिलाकर मारा

Mon, 18 Jul 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फफूंद (औरैया)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद में प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर गए युवक की हत्या कर दी गई। यहां लड़की के परिजनों ने पहले उसे पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में हालत बिगड़ने पर युवक ने बताया कि उसे पानी में कुछ मिलाकर पिलाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आननफानन उसे दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां से सौ शैय्या अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार शाम की यह घटना फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर की है। इसी थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर के मूलचंद्र (20) पुत्र श्रीनारायण का भौनकपुर निवासी उदल दोहरे की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उदल ने 30 जून को थाने में मूलचंद्र व उसके दो साथियों के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 4 जुलाई को लड़की बाबरपुर से बरामद हुई। पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के बाद लड़की के बयान दर्ज कराए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने रात में युवक को घर पर बुलाया

- फोटो : demo pic
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम मूलचंद्र अपने जीजा के घर पर था। उसी समय लड़की ने फोन कर उसे घर बुलाया। मूलचंद्र रात में उसके घर पहुंचा तो लड़की के परिजनों ने उसे बंधक बनाकर पीटा और पानी में मिलाकर जहर पिला दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि युवक उनके घर जबरन घुस आया है।

मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। रात में युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस के पूछने पर उसने बताया कि उसे पानी में कुछ मिलाकर पिलाया गया है। पुलिस तुरंत उसे दिबियापुर सीएचसी लाई। यहां से रेफर किए जाने पर सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। यहां युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

मृतक के पिता श्रीनारायण ने लड़की, उसके पिता उदल दोहरे, मां ममता देवी, परिजन रविंद्र व आल्हा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की के मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें