फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में नाकाम होने पर युवती को चाकुओं से गोदा

Thu, 21 Apr 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
युवती के विरोध करने पर चाकू से गोद दिया - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के संभल के चंदौसी में नखासा थाने के एक गांव से अपनी ननिहाल बनियाठेर क्षेत्र में आई युवती मंगलवार देर शाम शौच को गई तो गांव के ही पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया। दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन युवती के लगातार विरोध करने पर युवकों ने उस पर चाकू से कई प्रहार कर घायल कर दिया। युवती को पंवासा पीएचसी से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बनियाठेर थाने के एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में आई हुई है। युवती मंगलवार की देर शाम अपनी आठ वर्षीय छोटी बहन को साथ लेकर शौच के लिए खलिहान गई थी। 

जाते समय गांव के ही पांच युवकों की नजर उस पर पड़ गई और उनकी नीयत खराब हो गई। पांचों युवक युवती के पीछे खेत में पहुंच गए और युवती को पकड़ लिया। उसकी छोटी बहन को भी मारपीट कर भगा दिया। युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे लेकिन युवती लगातार विरोध करती रही। 
विज्ञापन


हवस के अंधों को जब कुछ नहीं सूझा को युवती पर चाकू से प्रहार करना शुरू कर दिया। युवती लहूलुहान हो गई। कई जगहों पर चाकू लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। छोटी बहन ने जाकर परिजनों को सूचना दी तो घरवाले तुरंत मौका-ए-वारदात की तरफ दौड़े। आरोपी युवक फरार हो चुके थे। घरवाले लहूलुहान पड़ी युवती को लेकर पंवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से युवती को रेफर कर दिया गया। 

परिजनों ने बताया कि दबंग युवक बेखौफ होकर गांव पहुंचे तो उन्होंने दहशत फैलाने की दृष्टि से फायरिंग भी की। लेकिन ग्रामीणों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। एक युवक को पकड़ भी लिया। आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे बनियाठेर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें