छात्र से यौन संबंध बनाने पर तीन साल के लिए अंदर गई
- फोटो : mirror.co.uk
छात्र और शिक्षक के बीच एक पवित्र रिश्ता होता है, छात्र के लिए ही नहीं पूरे समाज के लिए शिक्षक आदरणीय होता है, लेकिन इस महिला टीचर ने पवित्र रिश्ते को अमर्यादित संबंधों के दलदल में झोंक दिया। अदालत ने महिला टीचर को एक नाबालिग छात्र से क्लासरूम में ही 6 महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने का गुनहगार माना और तीन साल के लिए जेल भेज दिया।
मिरर की खबर के मुताबिक बेहद शर्मनाक मामला सेन डियागो का है। क्रॉफोर्ड हाईस्कूल की 38 वर्षीय स्पेनिश टीचर टोनी सटन निकोल ने अदालत में नाबालिग छात्र के साथ संबंध बनाने की बात कबूली।
अदालत में चले मामले में बताया गया कि छात्र और महिला टीचर की बीच पनपा घिनौना संबंध आम सहमति से थे। दोनों पिछले साल करीब आए थे। उस वक्त छात्र की उम्र महज 15 वर्ष की थी।
स्कूल के क्लासरूम के अलावा महिला टीचर कभी अपनी कार और अपने घर में नाबालिग छात्र के साथ यौन संबंध बनाती थी।
कभी क्लासरूम तो कभी कार और घर में बनाती थी संबंध
छात्र के पिता ने की थी पुलिस में शिकायत
- फोटो : mirror.co.uk
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक दिन लड़के पिता ने उसके मोबाइल फोन पर टीचर का मैसेज देख लिया। लड़के के पिता ने दोनों के अवैध संबंध की खबर पुलिस को दी।
मामला दर्ज होते ही स्कूल ने भी निकोल को छुट्टी पर भेज दिया। महिला एक बच्चे की मां है और उसके ब्वॉयफ्रेंड के भी दो बच्चे हैं।
बीती फरवरी में निकोल के अदालत में बतौर यौन आरोपी पेश होने पर उसके प्रेमी ने कहा था कि अगर कोई उससे मिलेगा तो यही कहेगा कि वो बहुत अच्छी और प्यारी महिला है। उसको देखकर यकीन नहीं होता कि वो ऐसी काली करतूत भी कर सकती है।