फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ मिला दोस्त तो चाकुओं से गोदकर मार डाला

Fri, 10 Jun 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने 37 वर्षीय शख्स को उसके दोस्ती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को आशंका ‌थी कि उसका दोस्त उसकी पत्नी से अश्लील हरकत करता है। इसके बाद उसने अपने घर की जासूसी की तो दोस्त को पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे इतना गुस्सा आया कि वह खुद पर काबू नहीं रख सका।
विज्ञापन


आरोपी शख्स तेजबहादुर मौर्य ने चाकू लेकर अपने दोस्त पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्न को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो घटना का सारा रहस्य खुल गया।

आरोपी मौर्य की पत्नी से उसके दोस्त का संबंध था। इस बात को उसकी पत्नी छिपाती थी। आरोपी की पत्नी को डर था कि अगर उसके पति को प्रेम-प्रसंग की बात पता चलेगी तो अंजाम बुरा हो सकता है। इसलिए वह रंगे हा‌थ पकड़े जाने के बाद भी पति के दोस्त पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस की सख्ती में उसने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बजे रात को घर पहुंचा तो दोस्त के साथ मिली बीवी

दोस्त की हत्या का आरोपी तेजबहादुर मौर्य मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मजदूरी करता है। उसका दोस्त राजेश सिंह ड्राइवर की नौकरी करता था। बुधवार की शाम जब वह घर पहुंचा तो देखा कि अंधेरे में कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ खड़ा है। पास गया तो पता चला कि उसका दोस्त ही उसकी बीवी के साथ खड़ा था।

इसके बाद उसने अपने दोस्त पर चिल्लाया और पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। दोनों में कहासुनी हो गई ‌और तीखी नोक झोक हुई।

इसी बीच तेजबहादुर अपने घर में घुसा और वहां से चाकू निकालकर लाया और दोस्त राजेश पर हमला बोल दिया। इस हमले में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें