भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकी अबू दुजाना को मार गिराया वहीं अब उसके शव पर कश्मीर के एक परिवार ने यह कहकर दावा ठोका है कि दुजाना उनका बेटा है।
लेकिन जब अधिकारियों ने उनसे डीएनए टेस्ट की जांच की बात कही तो परिवार ने हाथ खड़े कर लिए। पुलवामा से 64 किलोमीटर दूर स्थित कोकरांग के रहने वाले परिवार ने दुजाना के शव पर अपना दावा पेश किया। उन्होंने पुलिस को यह कहते हुए गुमराह करने की कोशिश की कि वह 1999 में गुम हो गया था।
अधिकारियों को यह सुनकर हैरानी हुई। पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर मुनीर अहमद खान ने बताया कि जिसके घर पर दुजाना ने पनाह ली थी उन्हें यह बताया था कि वह कराची का रहने वाला था, जबकि पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक वह
जब उन्हें यह बताया गया कि उनके पास दुजाना का डीएनए है अगर आप डीएनए टेस्ट करवाइए जिससे सब साफ हो जाएगा। लेकिन टेस्ट की बात सुनते ही वह वहां से गायब हो गए।
गौरतलब है कि सेना को मिली जानकारी के मुताबिक दुजाना गिलगित-बाल्टिस्तान से ताल्लुक रखता था। वहीं एनकाउंटर के दौरान उसने जिनके घर पर पनाह ली थी उन्हें यह बताया था कि वह पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है।