फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को मंदिर में शादी को बुलाया, दोस्तों से करवा दिया गैंगरेप

Sat, 05 Aug 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मंदिर में शादी करने की बात कहकर गर्लफ्रेंड को बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप कर दिया। यही नहीं, पीड़िता का गला दबाकर उसे नदी में फेंक गए।
विज्ञापन


ये सनसनीखेज घटना, बिहार के फतुआ में हुई। जानकारी के मुताबिक 10वीं की छात्रा का गौतम नाम के लड़के के कारण अफेयर था। पीड़िता के मुताबिक गुरुवार को गौतम ने उसे मंदिर में शादी के लिए बुलाया। जब वह मंदिर पहुंची तो गौतम उसे सुकुलपुर फोरलेन के नीचे एक बंद पड़ी फैक्ट्री में ले गया। वहां गौतम के तीन दोस्त रिस्की उर्फ गुलशन, पंकज कुमार और धर्मेंद्र राय उर्फ बाबा पहले से मौजूद थे।

वहां पहुंचने पर चारों ने छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। बाद में मरा समझकर पुनपुन नदी में फेंक दिया। किसी तरह तैरकर वह किनारे तक पहुंची। वहां लोगों ने उसे बचा लिया।  पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड गौतम और उसके तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें