बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने तीनों प्रमुख आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट ने हत्या के आरोप में घिरी इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना की हिरासत 29 नवंबर तक बढ़ाई है।
Sheena Bora Murder Case: Judicial Custody of all the three accused extended till 29th November 2016— ANI (@ANI_news) November 15, 2016
इससे पहले भी संजीव खन्ना ने जमानत की अपील दायर की थी, लेकिन सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। अपनी अर्जी में संजीव खन्ना ने यह दलील दी थी कि जिस दौरान शीना का कत्ल हुआ था वह वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन सीबीआई ने फटकार लगाते हुए कहा था कि उन्हें पूरे हत्याकांड की जानकारी थी।
गौरतलब है कि इंद्राणी के पहले पति से हुई बेटी शीना की हत्या, इंद्राणी, उसके ड्राइवर श्यामवर राय और संजीव खन्ना ने ही अप्रैल 2012 में गला घोंटकर की थी। इसके अलावा अदालत ने सभी के सामने इंद्राणी को भी समय पर दवा न लेने के लिए फटकार लगाई।