पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना जिले में 23 वर्षीय छात्र को अनियंत्रित भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। अपने रिश्तेदार के यहां गए युवक पर लोगों को शक हुआ कि वह मवेशी चुराने वाले गैंग के सदस्य हैं तो वे बिना कोई सवाल किए युवक पर टूट पड़े और उसे पीट-पीटकर मार डाला।
एनडीटीवी के अनुसार, छात्र कौशिक पुरकायस्थ दो दिन पहले डायमंड हार्बर के हरिणडांगा में अपनी मौसी के घर गया था। टीएमसी पंचायत समित के उपप्रधान और समर्थकों ने छात्र की बुरी तरह से पिटाई की जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
छात्र के रिश्तेदारों ने उसे घायल अवस्था में डायमंड हार्बर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने का घेराव कर जमकर बवाल किया। पीड़ित के रिश्तेदारों ने टीएमसी नेता समेत कई पर हत्या करने का आरोप लगाया है।