फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: 'ब्लू व्हेल' गेम ने ली एक और बच्चे की जान!

Mon, 14 Aug 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Youtube
विज्ञापन
'ब्लू व्हेल' गेम मौत का दूसरा नाम बन चुका है। यह गेम तेजी से बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को एक और छात्र इस जानलेवा गेम का शिकार हो गया। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में 10वीं क्लास के छात्र अनकन ने बाथरुम में जाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे ने 'ब्लू व्हेल' गेम खेला था, जिसमें उसे अपने आप को नुकसान पहुंचाने का चैलेंज दिया गया था। अनकन के परिवार के मुताबिक शनिवार को वह स्कूल से घर आया और कंप्यूटर पर गेम खेलने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक और बच्चे को निगल जाती 'ब्लू व्हेल', दोस्तों ने बचा लिया

जब उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया तो उसने कहा कि वह नहाने के बाद खाना खाएगा। उसके बाद वह बाथरूम चला गया। जब काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं आया तो माता-पिता ने दरवाजा तोड़ दिया। बाथरूम के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सामने बेटे की लाश पड़ी थी। अनकन को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही अनकन दम तोड़ चुका था। अनकन के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसने 'ब्लू व्हेल' चैलेंज गेम खेला था। फिलहाल पुलिस केस की छानबीन कर रही है। 

 अनकन के इस कदम से उसके परिवार के सदस्य सदमे में हैं। अनकन के दादा मलय डे ने कहा, यह बहुत बचकाना व्यवहार है। मुझे लगता है कि उन्होंने कुछ नकल करने की कोशिश की, हालांकि हमने अपने व्यवहार में उसके प्रति कभी कुछ गलत नहीं किया।  उन्होंने बताया कि उन्हें पता था कि अनकन को इस गेम की लत लग चुकी है।गौरतलब है कि 'ब्लू व्हेल' गेम अब तक करीब 250 छात्रों की जानें ले चुका है। कई देशों में इस गेम पर प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें