फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर ने अच्छे नंबर के बदले छात्रा से मांगा KISS, गिरफ्तार

Sun, 25 Mar 2018 12:34 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के जूनियर कालेज में एक प्रोफेसर की अश्लील हरकतों की वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह एग्जाम के दौरान 17 साल की छात्रा से KISS मांगा। 

विज्ञापन


 प्रोफेसर ने छात्रा से कहा कि यदि वह ऐसा करती है तो वह उसे बदले में अच्छे नंबर देगा। बात सामने आते ही पुलिस ने 35 वर्षीय प्रोफेसर को घटकोपर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि 17 वर्षीय लड़की जूनियर कालेज में कॉमर्स फर्सट ईयर की छात्रा है। छात्रा से प्रोफेसर ने अच्छे नंबर देने के बदले जब किस की मांग की तो छात्रा इसके बाद डिप्रेशन में चली गई। 

जानकारी के अनुसार छात्रा घर में जब अजीब व्यवहार कर रही थी तो परिवार वालों ने उससे सवाल पूछने शुरू किए पर वह कुछ बोल नहीं रही थी। परिवार की काफी कोशिशों के बाद उसने सारी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी जिसके बाद प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


साथ ही परिवार ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया जिसमें उन्होंने लोगों से पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा ताकि प्रोफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना 8 मार्च को हुई थी लेकिन इसकी शिकायत शनिवार को दर्ज की गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें