हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के आईएएस ऑफिसर और उनके बेटे को कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक कार ड्राइवर के कत्ल का आरोप है। इस अफसर का नाम डी वेंकेटश्वर राव है, जो कि तेलंगाना सचिवालय संयुक्त सचिव (कृषि विभाग) हैं। उनके बेटे वेंकट सुकरू को 26 साल के भुकाया नागार्जुन नाम के ड्राइवर को खत्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
वेंकेटश्वर राव ने कथित तौर पर बेटे वेंकेट के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगाने में मदद की। पुलिस ने जब पूछताछ में वेंकेट को गिरफ्तार किया तो उसने पूरी वारदात बताई। बड़ा खुलासा हुआ कि ड्राइवर और वेकेंट के बीच शारीरिक संबंध थे और वे अक्सर करीब आया करते थे।
लेकिन वारदात के दिन दोनों के बीच झगड़ा और हालात खूनी खेल तक पहुंच गए। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक किसी बात पर कहासुनी होने के बाद वेकेंट ने ड्राइवर के सिर में ईंट देकर मार दी। हमला इतना जोरदार था कि ड्राइवर की वहीं मौत हो गई। अगले दिन वेकेंट ने अपने पिता को पूरी बात बताई। आईएएस ऑफिसर ने पुलिस को सूचना देने के बजाय बेटे के अपराध को छुपाने में उसकी मदद की।
मौके पर पहुंच कर वेकेंट लाश को कपड़े में लपेट रहा था और वेंकेटश्वर राव उसका गाड़ी लेकर इंतजार कर रहे थे। लेकिन वहीं फ्लैट में रहने वाले एक शख्स ने शौर होता सुना। उसने जब वेंकेट से पूछा तो वो वहीं लाश को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दोनों बाप-बेटे को संदिग्ध हालत में देखा और थोड़ टाइम बाद ही गिरफ्तार कर लिया।