एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में वर्दीधारी होमगार्ड एक पुलिस अधिकारी की मसाज करते हुए दिख रहा है। फिलहाल पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
अंग्रेजी वेबसाइट Hindustan Times के मुताबिक घटना हैदराबाद की है। रचकोंडा पुलिस थाने में होमगार्ड अपने अधिकारी की मसाज कर रहा है। होमगार्ड जिस अधिकारी की मसाज कर रहा है उसके शरीर पर कपड़े नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में जो होमगार्ड दिख रहा है उसका नाम सदा नाइक बताया जा रहा है।
पढ़ें:- महिला टीचर की शर्मनाक करतूत, छात्रों को ब्लैकमेल कर बनाती थी संबंध
हालांकि इस वीडियो में चेहरा पूरी तरह साफ नहीं दिखाई दे रहा है। जिस पुलिस अधिकारी पर आरोप लगे वो भी वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया। उसने वीडियो को फर्जी बताते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
घटना के बाद कमीश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो सबसे पहले यहां के एक स्थानीय चैनल पर प्रसारित किया गया था। वीडियो के प्रसारित होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।