अमेरिका के ऑस्टिन शहर में 24 वर्षीय भारतीय इंजीनियर की उसकी फ्लैट ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृत इंजीनियर की पहचान गुंडम संकीर्त के रूप में हुई है जो हैदराबाद का रहने वाला था।
संकीर्त की हत्या का करने वाले की भी पहचान हो गई है। संकीर्त का हत्यारा कोई बाहरी नहीं बल्कि एक ही फ्लैट में उसके साथ रहने वाला कुर्रेमुला साईं संदीप गौड था। संदीप भी हैदराबाद का ही रहने वाला था। ऑस्टिन पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, संकीर्त के पिता जी विजय कुमार ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में अमेरिका में रह रहे कुछ करीबी रिश्तेदारों के जरिए पता चला है। रिश्तेदारों ने बताया कि संकीर्त की हत्या उसके साथ रहने वाले संदीप ने की है। पुलिस अभी संदीप से पूछताछ कर रही है।