फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्चे हो रहे थे अन्तरंग, वीडियो क्लिप बनाकर फंसी लेडी टीचर

Fri, 08 Apr 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • नाबालिग छात्रा लड़के के साथ अन्तरंग हो रही थी
  • तभी लेडी टीचर का उन पर ध्यान गया और कर डाली गलती
  • लेडी टीचर ने अपने मोबाइल से बनाई उन दोनों की क्लिप
  • पूरे शहर में वीडियो वायरल करने जा रही थी टीचर
विज्ञापन
पूरे शहर में वीडियो वायरल करने जा रही थी टीचर - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद की बालानगर पुलिस ने नाबालिग बच्ची का अन्तरंग वीडियो शहर में वायरल करने के आरोप में चार को दबोचा है। गिरफ्तार लोगों में महिला टीचर, उसका बेटा और स्कूल की दूरस्थ शिक्षा से संबद्ध दो और लोग शामिल हैं। आरोप है कि ये लोग नाबालिग बच्ची और एक लड़के के अन्तरंग पलों को वीडियों में कैद कर शहर भर में फैला रहे थे। 
विज्ञापन


डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक चारों के खिलाफ बाल सुरक्षा के अंतर्गत लगने वाली यौन अपराध और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पर महिला टीचर ने लड़की को एक लड़के के साथ अन्तरंग होता देख वीडियो क्लिप बना ली थी। टीचर ने ये वीडियो पत्राचार से संबंधित दो लोगों को दिखाया। उन लोगों ने अपने पत्रकार दोस्तों से इसको साझा किया।
विज्ञापन

'नाबालिग छात्रा लड़के के साथ अन्तरंग हो रही थी'

'लेडी टीचर ने अपने मोबाइल से बनाई उन दोनों की क्लिप' - फोटो : demo
पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा बालानगर स्थित निसे स्वाती हाई स्कूल की छात्रा है। कुछ दिन पहले छात्रा को स्कूल के दूरस्थ शिक्षा से वास्ता रखने वाले विजय कुमार के 17 वर्षीय लड़के के साथ अन्तरंग होते देख लिया गया था।

छात्रा के स्कूल के सामने स्थित सेंट हाई स्कूल की महिला टीचर ने छात्रा को लड़के साथ अन्तरंग होता देख अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे अपने साथी सुरेश को दिखाया। पुलिस के मुताबिक दोनों स्कूलों ने इस वीडियो को आपसी प्रतिद्वंद्विता का जरिया बनाया। इस बीच आरोपी सुरेश ने वीडियो को अपने एक पत्रकार दोस्त से साझा कर दिया।

पत्रकार ने निसे स्वाती स्कूल से लड़के के पिता विजय कुमार को बुलाया और 30 हजार रुपए की उगाही की। इसके बाद वीडियो क्लिप लड़की के पिता के पास पहुंची। लड़की के पिता की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें