फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा, पति ने किया ऐसा कांड सिहर गए गांववाले

Sat, 21 Oct 2017 10:29 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि गांववाले हैरान रह गए। जानिए क्या था पूरा मामला
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा की है। गौरपार गांव में शराब पीने को लेकर बेटे से हुए विवाद में सिक्योरिटी कर्मचारी राणा प्रताप सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी कंचन सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि गर्दन के पास गोली लगने से बेटा साकेत सिंह (26) भी गंभीर रूप घायल हो गया। 

पढ़ें:- अवैध संबंधों में रोड़ा था, पत्नी और प्रेमी ने किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान

उधर, गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग उस ओर दौड़कर पहुंचे तो देखा कंचन और साकेत जमीन पर लहूलुहान होकर गिरे थे और राणा पिस्टल लेकर फरार हो गया था। मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने कंचन को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


साकेत का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी है। घटना शुक्रवार के रात 11 बजे के करीब की है। दिवाली से एक दिन पहले मुंबई की सिक्योरिटी कंपनी से निकाला गया राणा प्रताप सिंह शुक्रवार को गांव में ही एक दोस्त के घर पर शराब पीने गया था। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
रात करीब 11 बजे वह शराब के नशे में घर आया। शराब पीने को लेकर साफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले बड़े बेटे साकेत सिंह से उसका विवाद हो गया। इसी बात से नाराज राणा ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटे को गोली मारी दी। 

बेटे को गोली लगता देखा मां भी उस ओर दौड़ पड़ी। इसी बीच राणा ने एक और फायर बेटे पर किया लेकिन गोली पत्नी कंचन को लग गई। मृतक का भाई संतोष कुमार सिंह कंमाडो है और इन दिनों गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात है। 

पढ़ें:- रात में प्रेमिका से मिलने आया था युवक, परिजनों ने देख लिया और फिर...

बहन की हत्या की खबर पाकर संतोष सिंह भी गांव पहुंच गए और उन्होंने ही भांजे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संतोष सिंह ने बताया कि राणा शराबी किस्म का है और आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। 

पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में दबिश दे रही है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बेटे से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें गोली चलाई गई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें