फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में थे पति और प्रेमिका, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा हैरान रह गई पुलिस

Tue, 12 Dec 2017 09:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक शख्स अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था। अचानक उसकी पत्नी पहुंच गई। घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। बखिरा थाने इलाके के मंझरिया पठान गांव में एक पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की कमरे में गला दबा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


खटपट की आवाज पर पहुंचे ससुर ने जब बहू को बचाने की कोशिश की तो प्रेमिका ने उसके दाहिने हाथ में दांत से काट लिया। पुलिस ने शव के साथ आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया।

पढ़ें:- मां-बेटी की कैंची से हत्या के बाद कपड़े बदल कमरे से बाहर निकला बेटा और हो गया लापता!

मंझरिया पठान गांव के रहने वाले प्रेमचंद्र विश्वकर्मा का गांव की रहने वाली सीमा के साथ कई सालों से अवैध संबंध थे। इस बात की प्रेमचंद की पत्नी को भनक लग गई। वह दोनों के रिश्तों का विरोध करती थी।
विज्ञापन


गुरुवार को उसने अपने पति को गांव की रहने वाली सीमा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पति और उसकी प्रेमिका सीमा दोनों मिलकर वहीं से मारते-पीटते उसे घर लाए। माधुरी के ही कमरे में ले जाकर पति और प्रेमिका ने मिल कर उसका गला दबा कर मार डाला। घर के बाहर भुसैले के पास ससुर राम अचल अलाव सेक रहे थे। 
विज्ञापन

फाइल फोटो
तभी बहू के कमरे से खटपट की आवाज पर दौड़ पडे़, जहां बेटे और उसकी प्रेमिका सीमा के जरिए बहू माधुरी का गला दबाता देखकर विरोध किया। तभी सीमा ने रामअचल के दाहिने हाथ में दांत से काट लिया। जिससे वह अचेत होकर गिर गए और मौका देखकर आरोपी पति और उसकी प्रेमिका मौके से भाग निकले। 

पढ़ें:- उग्रवादियों ने बाप-बेटे को गोलियों से भूना, दोनों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

एसओ ने बताया कि ससुर रामअचल का आरोप है कि उसके बेटे प्रेमचंद्र ने अपनी प्रेमिका सीमा के साथ मिलकर कमरे में बहू का गला दबा कर मार डाला। जबकि सीमा ने उसके हाथ में दांत से कांट लिया। रामअचल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें