करीब एक महीने पहले प्रेमी जोड़े का निकाह हुआ। एक महीने बाद विदाई का समय आया तो दूल्हे ने ऐसा कदम उठा लिया, दुल्हन रो पड़ी। जानिए क्या हुआ उसके बाद...
घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की है। कोल्हुई थाना इलाके के एक गांव में निकाह करके विदाई से पहले ही दूल्हा घर छोड़कर भाग गया। मामला 28 अगस्त का है। लड़की घर पर अकेली थी।
पढ़ें:- जेल में रहने पर भी नहीं उतरा 'कातिल' पत्नी की आशिकी का भूत, ये रहा सबूत
मौके का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। घर में आने-जाने का क्रम कई महीने से चल रहा था। जब लड़की उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो लड़का मारने-पीटने लगा। यह जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी और डायल 100 को भी फोन कर दिया।
पुलिस लड़के को पकड़कर थाने ले गई। गांव के कुछ लोगों से बातचीत के बाद पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया। गांव वालों का कहना था कि वह लोग लड़की और लड़के के लिए जो भी उचित होगा करेंगे। कोई कानूनी करवाई नहीं होनी चाहिए।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
इस तरह गांव के प्रधान और जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में 29 अगस्त 2017 को लड़की और लड़के का निकाह गांव वालों के सामने करा दिया। विदाई के लिए लड़के ने व्यवस्था करने को एक महीने का वक्त मांगा।
पढ़ें:- रंगरलियां मना रहे शिक्षक को पत्नी ने पीटा
इस पर पंचायत और लड़की के घर वाले तैयार हो गए। साथ ही तय हुआ कि विदाई 29 सितंबर 2017 को होगी। जब लड़की के पिता 28 सितंबर को लड़के के घर यह पूछने गए कि कितने लोग विदाई में आएंगे तो लड़के के घरवालों ने कहा लड़का घर पर नहीं है तो विदाई कैसे होगी।
लड़की के पिता विदाई की सारी तैयारी कर चुके थे। लड़के के पिता की बात सुन लड़की के पिता अपने को ठगा महसूस करने लगे। अब लड़की के पिता ने जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।