एक युवती शाम के वक्त घर से गायब हो गई, देर रात लौटी तो मां ने डांट दिया। युवती को इतना गुस्सा आया कि उसने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए युवती ने ऐसा क्या किया?...
घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। सिविल लाइंस थाना इलाके के दीन दयाल नगर में एक युवती ने पहले अपने हाथ की नस काट ली। फिर फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। युवती देर रात घर पहुंची थी। मां ने उसे डांटा तो वह भड़क गई।
पढ़ें:- गले में फंदा डालकर ली सेल्फी, गर्लफ्रेंड को व्हाट्सएप किया और दे दी जान
मां-बेटी दीन दयाल नगर में किराये के मकान में रहती हैं। शाम को युवती अपनी मां से बिना बताए कहीं चली गई थी। मां ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे बेटी घर वापस आई। वह अपनी एक सहेली के साथ कहीं चली गई थी।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
इसी बात को लेकर महिला ने बेटी डांट दी थी। जिससे वह नाराज हो गई थी। किसी तरह रात तो बीत गई। सुबह होते ही मां-बेटी के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। युवती ने पहले अपने हाथ की नस काट ली।
पढ़ें:- सुसाइड नोट में बैंककर्मी ने लिखा- 'पापा, दीदी को बुला लो, वहां लोग उसे बहुत परेशान करते हैं'
किसी तरह मां और मकान मालिक के बेटे ने उससे चाकू छीना। रविवार दोपहर उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दरवाजा खोलकर युवती को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मां बेटी के बयान दर्ज किए हैं।