फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति जिंदा जलता रहा और पत्नी टीवी देखती रही

Sun, 12 Jun 2016 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
कोलकाता के मानिकतला सरकारी काॅलोनी के अपार्टमेंट में एक बीती रात एक अजीबो-गरीब हादसा घटा। जहां बगल के कमरे में पति आग से जिंदा जल रहा था और दुसरे कमरे में पत्नी चैन से टीवी देख रही थी। इस दौरान पत्नी ने अपने पति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। काफी देर बाद पड़ोसियों की सूचना पर जब दमकलकर्मी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बगल वाले कमरे में जहां पति की लाश पड़ी थी, वहीं दूसरे कमरे में मिट्टी के तेल और कालिख से लथपथ महिला टीवी देख रही थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की पत्नी सुतापा भारत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने महिला के एक साथी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस को हत्या का अंदेशा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुतापा की मानसिक हालात ठीक नहीं है। 

सुतापो के पति रंजीत कुमार भारत, सीईएससी से वरिष्ठ अधिकारी पद से रिटायर थे। पड़ेसियों के मुताबिक शनिवार की रात 12:30 बजे के करीब भारत के घर से काफी धुआं निकल रहा था। धुएं की वजह से फायर अलार्म बजने लगा और लोग इकठ्ठा हो गए।
विज्ञापन


पड़ोसियों को इस बात की हैरानी थी कि सुतापा ने  ना तो अपने पड़ोसियों को सुचित किया और ना ही दमकलवालों को बुलाया। सुतापा ने बताया कि उसने दो बार आवाज लगाई थी पर किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। रंजीत ने खुद से अपने शरीर में आग लगाई थी। वह रोज-रोज हंगामा करता था। जो हुआ, ठीक हुआ।

पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि रंजीत की पत्नी सुतापा ने उसके शरीर में आग लगाई है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं था। इनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें