फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से समझौता कराने के बहाने महिला से होटल में गैंगरेप

Mon, 08 Aug 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा/राया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में थाना राया क्षेत्र में मथुरा रोड पर बने एक होटल में दो युवकों ने होमगार्ड की पत्नी से सामूहिक दुराचार किया। दोनों युवकों ने महिला को पति से चल रहे विवाद के निबटारे की कहकर बहाने से बुलाया था।
विज्ञापन


नौहझील क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड की नौहझील थाने में तैनाती है। होमगार्ड का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है और वह दो माह से राया के निकट वर्ती गांव में रह रही है। होमगार्ड के परिवार के दो युवक राया मथुरा रोड स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के निकट एक होटल पर आए और होमगार्ड की पत्नी को फोन किया और कहा कि वो महिला के पति को बुलाकर विवाद का निबटारा करा देंगे।

इस पर महिला होटल आ गई। महिला का आरोप है कि गांव अवाखेड़ा निवासी युवक राकेश और मुकेश उसे होटल के कमरे में ले गए और सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज देख रही है पुलिस

- फोटो : pti
रविवार की शाम के वक्त दोनों युवक होटल से फरार हो गए। महिला देर शाम थाना राया पहुंची और राया पुलिस को राकेश और मुकेश के खिलाफ तहरीर दी।

सूचना पर सीओ महावन सुरेन्द्र यादव पहुंच गए और होटल में जाकर सीसीटीवी कैमरे, कमरे में जाकर जांच की।

सीओ महावन ने बताया कि कैमरे से मिले फुटेज की जांच कराई जा रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें